छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के ठिकानों पर सीबीआई ने मारी रेड!

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर सीबीआई ने आज (बुधवार) सुबह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर और दुर्ग में जिले स्थित उनके भिलाई निवास में चल रही है। सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के आवास पर मौजूद है।

सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर आज सुबह भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके अलावा, सीबीआई ने पूर्व सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर भी रेड की है।

साथ ही, आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख और आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के घर भी रेड की खबर है।

ऐसा माना जा रहा है कि महादेव सट्टा एप, कोयला और शराब घोटाले के लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीबीआई छापे की जानकारी दी है। उन्होंने (भूपेश बघेल कार्यालय) के हवाले से एक्स पर लिखा, “अब सीबीआई आई है। 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।”

इससे पहले, ईडी ने भिलाई के पदुम नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर और उनके सहयोगियों से जुड़े 14 ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *