नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय एजेंसियों और उन नागरिकों की सूची बनाने का काम शुरु कर दिया है, जो आतंकवादियों के संभावित टारगेट हो सकते है। इन लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल एक योजना तैयार करेंगे। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में एजेंसियों ने काम शुरू कर दिया है।
केंद्र शासित प्रदेश ने पिछले साल अक्टूबर के बाद आतंकवादियों ने हल्ला मचा दिया था, गृह मंत्रालय ने एनआईए को इन टारगेट किलिंग्स के पीछे की बड़ी साजिश की जांच के लिए मामला दर्ज करने का काम सौंपा है। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, बैठक में, लक्षित हत्याओं पर चिंता व्यक्त की गई।
इन हत्याओं के पैटर्न, डेटा और अन्य सूचनाओं का विश्लेषण करने का निर्णय लिया गया और संभावित लक्ष्यों की पहचान करने का निर्देश दिया गया। इंटेलिजेंस एजेंसियों को जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी जुटाने के लिए कहा गया और स्थानीय प्रशासन को इन संभावित लक्ष्यों की सुरक्षा के लिए एक योजना तैयार करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में इस महीने एक बैठक पहले ही हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों पर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों और बलों के अन्य ठिकानों को भी उन स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां अन्य बलों के बुनियादी ढांचे मौजूद हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के छोटिगम इलाके में एक सेब के बाग में तीन हफ्ते पहले एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसका भाई घायल हो गया था। इस साल जुलाई में, केंद्र सरकार ने कहा था कि 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पांच कश्मीरी पंडितों और 16 अन्य हिंदुओं और सिखों सहित 118 नागरिक मारे गए हैं।
