Sunday, July 19, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

बाबू ने चाकू से गोदकर की प्रधानाचार्य की हत्या

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
18/07/26
in अपराध संसार
बाबू ने चाकू से गोदकर की प्रधानाचार्य की हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • पुलिस की गठित टीमें आरोपी की तलाश में जुटी
  • आरोपी ने प्रधानाचार्य पर चाकू से ताबड़तोड़ किए कई वार

बागेश्वर। जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को विद्यालय के ही एक बाबू ने अंजाम दिया, जो पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठा था। सैंज निवासी 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोजाना की तरह शनिवार सुबह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वह मुख्य सड़क तक अपनी गाड़ी से पहुंचे। वहां से पैदल स्कूल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान विद्यालय जाने वाले मार्ग पर पहले से मौजूद आरोपी बाबू नवल किशोर ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमला इतना अचानक और घातक था कि प्रधानाचार्य को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शरीर पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्षेत्राधिकारी बागेश्वर मनीष शर्मा ने बताया पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य की हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिला अस्पताल में शिक्षकों, परिचितों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

शिक्षक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आरोपी और मृतक के बीच संभावित विवाद सहित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .