भाजपा से नाराज नेता को मनाने जा रहे सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने नहीं भरी उड़ान, जानें वजह

बागेश्वर। भाजपा टिकट वितरण के बाद नाराज चल रहे शेर सिंह गड़िया की नाराजगी दूर होने की औपचारिक घोषणा भाजपा नहीं कर पाई। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सीएम पुष्कर धामी खटीमा में मौसम खराब होने के कारण कपकोट को उड़ान नहीं भर पाए। एक बार फिर मौसम ने मालूम हो कि टिकट वितरण के बाद से पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया प्रत्याशी घोषित नहीं होने से नाराज चल रहे हैं जिसे वे सार्वजनिक भी कर चुके हैं।

शेर सिंह गड़िया के समर्थकों के रुख को देखते हुए भाजपा हाईकमान चिंतित हो गया था। प्रदेश में उच्च पदस्थ नेताओं की बैठक के बाद सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी को कपकोट भेजने का निर्णय लिया गया। चटर्जी का 24 जनवरी को कपकोट आने का कार्यक्रम तय हुआ, परंतु उस दिन मौसम ने साथ नहीं दिया तथा चटर्जी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इधर, शेर सिंह गड़िया को मनाने के लिए शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं कपकोट आने का कार्यक्रम बनाया।

उनको कपकोट के केदारेश्वर मैदन में डेढ़ बजे उतरना था इसके बाद नजदीक के एक होटल में शेर सिंह गड़िया व उनके बीच वार्ता होनी थी तथा इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के समक्ष गड़िया एवं सीएम धामी की संयुक्त मुलाकात तय थी। शुक्रवार को जहां जनपद में मौसम में चटख धूप थी वहीं खटीमा में घने कोहरे के कारण धामी का हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *