कमलनाथ के सामने ही मंच पर चले लात- घूंसे, आपस में ही भिड़ गए कांग्रेस नेता

सागरः एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए 2-3 दिनों का ही समय बचा है। इसके चलते बीजेपी और कांग्रेस ने त्यौहार वाले दिन भी जनसभाएं की। सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कई दिवाली दिन भी जनसभाएं की। इसी दौरान कांग्रेस चीफ कमलनाथ ने जनसभा करने सागर पहुंचे। यहां के रहली विधानसभा में जनसभा चुनाव के दौरान कमलनाथ के सामने दो नेता आपस में भिड़ गए। हालात ये हो गए कि बहसबाजी से माहौल बिगड़ता देख खुद कमलनाथ को बीच बचाव कर मामले को शांत कराना पड़ा।

दरअसल, रहली विधानसभा चुनाव के लिए रहली सीट से कांग्रेस कैंडिडेट ज्योति पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने कमलनाथ गए हुए थे। इसी दौरान भाषण को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और ग्रामीण पार्टी अध्यक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों की बहस को कमलनाथ ने शांत कराया।

भाषण देने को लेकर भिड़े दो नेता

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के रहली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। उनके वोट मांगने के लिए जनसभा का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करने के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ पहुंचे थे। इसी दौरान मंच से भाषण करने के लिए कांग्रेस महासचिव जीवन पटेल और कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार के बीच बहस हो गई। इतना ही नहीं दोनों के बीच बहस के साथ हाथापाई हुई। इस मामले को खुद कमलनाथ ने शांत कराया।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

पूर्व सीएम कमलनाथ ने रहली में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि एमपी की तस्वीर आपके सामने है। घोटाला प्रदेश, चौपट प्रदेश, भ्रष्टाचार प्रदेश जो मैं सुनता हूं। एमपी का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। वहीं बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नौजवानों की तरफ देखकर मुझे बड़ी बैचेनी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *