उत्तराखण्ड : लोकतंत्र बचाने के लिए जनता के बीच जाएगी कांग्रेस

अल्मोड़ा: कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर हो रही है।पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष को खत्म कर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर ही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस अब जनता के बीच जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी के संबंधों पर सवाल खड़े किए।

बुधवार को पूर्व राज्य व लोकसभा सदस्य सांसद प्रदीप टम्टा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को षडयंत्र कर जेल डालने की साजिश रची जा रही है। उनका दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने संसद में जनता के पैसों को लूटने वाले अडाणी पर सवाल पूछा। उन्होंने पूछा की एलआइसी, पब्लिक सेक्टर के बैंकों, इपीएफ का हजारों करोड़ डकारने वाले अडाणी का प्रधानमंत्री मोदी से संबंध क्या है।

सार्वजनिक कंपनियों जिनमें जनता का धन लगा हुआ है वह पैसा कहां है। विदेश में अडाणी की आफसोर कंपनियों के नाम पर जो खेल चल रहा है। उस पर सेबी या इडी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। सरकार बताए अडाणी के खाते में 20 हजार करोड़ कहां से आए।

पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ मानहानि मामले में सजा सुनाने के कुछ समय बाद सदस्यता रद कर दी गई और बंगला खाली करने के आदेश दे दिए गए। इससे तय हो गया है विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं सीबीआइ, इडी, आइटी का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को एक के बाद एक जेल में डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं, इसके खिलाफ अब चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता के बीच जाकरण मोदी-अडाणी की करतूतों को सार्वजनिक किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुड्डु भोज, तारा दत्त जोशी, पूरन रौतेला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *