कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है कांग्रेसी ‘SMS’ : सीएम शिवराज

बेंगलुरु। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला है। सीएम शिवरज ने कहा कि सिद्धरमैया, मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है। उन्होंने इन तीनों नेताओं को SMS बताया है।

कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है SMS- शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिद्धरमैया, मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार (SMS) कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है। जिस तरह एक करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है, वैसे ही ये SMS कर्नाटक के भविष्य को तबाह और बर्बाद कर देगा। डबल इंजन की सरकार ही कर्नाटक को बचा सकती है।

BJP ने खरगे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

इससे पहले भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने से रोकने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और पार्टी के इलेक्शन कमेटी के इंचार्ज ओम पाठक ने केंद्रीय चुनाव आयोग जाकर पीएम मोदी के खिलाफ खरगे द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर शिकायत की थी।

खरगे के चुनाव प्रचार करने पर लगे रोक- BJP

भाजपा ने खरगे पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर पहले भी अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, इसलिए उन पर कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगानी चाहिए और इसके साथ ही उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई भी करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *