Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

इसरो के 100वें मिशन की उल्टी गिनती शुरू, जानिए इससे आपको क्या होगा फायदा?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
28/01/25
in राष्ट्रीय, समाचार
इसरो के 100वें मिशन की उल्टी गिनती शुरू, जानिए इससे आपको क्या होगा फायदा?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: इसरो के ऐतिहासिक 100वें मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 27.30 घंटे की उल्टी गिनती सोमवार देर रात दो बजकर 53 मिनट पर शुरू हुई। श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी रॉकेट के जरिए नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण 29 जनवरी को होगा। अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन के नेतृत्व में पहला मिशन होगा। उन्होंने 13 जनवरी को पदभार संभाला था। वैसे इसरो के इस मिशन से जो हासिल होगा, उससे आम लोगों को भी कई फायदे होंगे।

सूत्रों के मुताबिक बताया कि स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ भू-समकालीन उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) अपनी 17वीं उड़ान में नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-02 को लेकर यहां दूसरे लॉन्च पैड से 29 जनवरी को सुबह छह बजकर 23 मिनट पर प्रक्षेपित होगा। यह नेविगेशन उपग्रह ‘नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन’ (नाविक) श्रृंखला का दूसरा उपग्रह है। इसका उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ भारतीय भूभाग से लगभग 1,500 किलोमीटर आगे के क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को सटीक स्थिति, गति और समय की जानकारी प्रदान करना है। गौरतलब है कि इससे पहले 30 दिसम्बर 2024 को इसरो ने स्पैडेक्स मिशन लॉन्च किया था। इसरो का यह साल 2024 का आखिरी मिशन था।

आम लोगों को इतने फायदे

इसरो के नए मिशन से सेना को भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा आम लोगों को भी काफी लाभ होगा। इससे होने वाले प्रमुख लाभ कुछ इस प्रकार हैं…

  • इस मिशन की बदौलत आर्मी की लोकेशन के साथ जमीन, हवा और पानी में नजर रखी जा सकेगी।
  • इसके अलावा खेती और किसानी में भी यह काफी मददगार होगा।
  • इससे इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
  • इसके साथ ही साथ मोबाइल में लोकेशन से जुड़ी सेवाओं को इंप्रूव किया जा सकेगा। इंटरनेट बेस्ड ऐप्स बेहतर होंगे।
  • वित्तीय संस्थानों, पॉवर ग्रिड और सरकारी एजेंसियों को टाइमिंग सर्विस मिल सकेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .