Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

जानिए कितनी मजबूत है देश की एयरफोर्स का बेड़ा?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
28/01/25
in राष्ट्रीय, समाचार
जानिए कितनी मजबूत है देश की एयरफोर्स का बेड़ा?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : किसी भी देश की सुरक्षा के लिए एयर पावर एक अहम फैक्टर है। इंडियन एयरफोर्स के पास अलग-अलग तरह के फाइटर एयरक्राफ्ट हैं। इसमें स्वदेशी तेजस से लेकर फ्रांस से लिए राफेल तक शामिल हैं। इंडियन एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह जब नैशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में प्रोजेक्ट डायरेक्ट (फ्लाइट टेस्ट) थे, तब वही तेजस की फ्लाइट टेस्टिंग देख रहे थे। एयरफोर्स के पास अभी फाइटर जेट की 31 स्क्वॉड्रन हैं।

6 स्क्वॉड्रन जगुआर की

एयरफोर्स के पास जगुआर फाइटर जेट की 6 स्क्वॉड्रन हैं। इस फाइटर जेट को बनाने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस ने साझेदारी की थी। इसके हाई विंग लोडिंग डिजाइन की वजह से यह कम ऊंचाई पर स्थिर उड़ान भर सकता है। यह 1700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट है।

3 स्क्वॉड्रन मिराज की

इस वक्त एयरफोर्स के पास मिराज-2000 फाइटर जेट की 3 स्क्वॉड्रन हैं। इसे फ्रांस की दसो एविएशन कंपनी ने बनाया है। इसी कंपनी ने राफेल फाइटर जेट भी बनाए हैं। मिराज की अधिकतम स्पीड 2000 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह डबल इंजन वाला फाइटर जेट है। करगिल युद्ध में मिराज-2000 ने भी अहम भूमिका निभाई थी। यह मल्टीरोल फाइटर जेट है।

3 स्क्वॉड्रन मिग-29 की

मिग-29 एक मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसकी अधिकतम स्पीड 2400 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें हथियार ले जाने के लिए कुल 7 हार्ड पॉइंट्स हैं। मिग-29 ने अपनी काबिलियत को करगिल युद्ध के दौरान भी साबित किया था।

13 स्क्वॉड्रन सुखोई की

सुखोई-30 भी एक मल्टीरोल फाइटर जेट है। यह भी ट्विन इंजन फाइटर जेट है। इससे सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है। यह 2120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ान भर सकता है। सुखोई -30 फाइटर जेट 57 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।

2 स्क्वॉड्रन मिग-21 बाइसन

मिग-21 बाइसन की स्क्वॉड्रन को इस साल के अंत तक फेजआउट होना है। हालांकि, नए फाइटर जेट आने में हो रही देरी से इनका फेजआउट होना डिले हो सकता है। इसका इस्तेमाल इंटरसेप्टर के तौर पर किया जाता है। ये रूसी जेट हैं।

2 स्क्वॉड्रन तेजस की

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस स्वदेशी फाइटर जेट है। यह सुपरसोनिक फाइटर जेट की कैटेगरी में सबसे छोटा और हल्का विमान है। तेजस में 9 हार्ड पॉइंट्स हैं, इन पॉइंट्स पर हथियार लगाए जा जा सकते हैं। तेजस से ब्रह्मोस मिसाइल भी दाग सकते हैं। यह सिंगल इंजन का जेट है।

2 स्क्वॉड्रन राफेल की

इसे फ्रांस की दसो कंपनी ने बनाया है जो कि 4.5 जनरेशन का एयरक्राफ्ट है। ट्विन इंजन वाला राफेल मल्टीरोल फाइटर है। ये लेह जैसे हाई अल्टीट्यूड इलाके से भी अपनी पूरी क्षमता के साथ उड़ान भर सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .