बिहार में दरिंदगी की हद पार! आखिर क्या कर रही है बिहार पुलिस?

रोहतास. बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर श्रेया हत्याकांड के बाद अब रोहतास जिले से बेटी के साथ दरिंदगी की दर्दनाक खबर सामने आई है. रोहतास के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मीठोपुर की रहने वाली नीतू कुमारी के लापता होने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. घर से लापता नीतू का नहर से जब बॉडी बरामद हुआ तो पहले तो उसकी पहचान नहीं हुई. लेकिन, पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो लावारिस शव की पहचान इंद्रपुरी के मिठोपुर निवासी कमलेश कुशवाहा की 19 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी के रूप में हुई.

बताया जाता है कि 27 जून को नीतू ने अपने पिता के मोबाइल से किसी से बात की थी. वहीं इसके बाद वह पिता का मोबाइल लेकर दिन के 1:30 बजे घर से निकल. लेकिन, जब शाम तक वह नहीं लौटी तो दो दिनों तक परिजनों ने आसपास में पता किया. फिर 29 जून को इसकी सूचना इंद्रपुरी थाना की पुलिस को दी गई. परिजन का आरोप है कि बीए पार्ट- एक की छात्रा नीतू के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया. परिजन इसकी जांच चाहते हैं.

पुलिस ने नहर से बरामद किया शव
इसी बीच रोहतास पुलिस ने अगरेर थाना के मोकर के पास नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया. पोस्टमार्टम के बाद उसे बॉडी को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए रखा गया. युवती का शव क्षत-विक्षत हो चुका था. इसके उपरांत 30 जून को इंद्रपुरी थाना के पुलिस के कहने पर परिजनों ने अज्ञात शव की पहचान नीतू कुमारी के रूप में की. इसके बाद कोहराम मच गया. परिजनों ने कल एक जुलाई को मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आसपास के लोग मृतक के घर सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं. डेहरी के एसपी शुभांक मिश्रा भी दलबल के साथ परिजनों से जानकारी लेने पहुंचे हैं.

क्या कहती है पुलिस?
इस संबंध में जांच करने मौके पर पहुंचे डिहरी के एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. युवती चुकी बीए की छात्रा थी, उसके कॉपी किताब तथा घर के उसके सामान भी देखे गए हैं. मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है. साथ ही उसके सहेलियां तथा अन्य परिजनों से बातचीत कर जानकारी इकट्ठा की जा रही है.

औरंगाबाद में भी हुआ था बड़ा कांड
बता दें कि औरंगाबाद के नबीनगर में 11 जुून को एक नाबालिग लड़की (श्रेया) घर से कोचिंग के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी. श्रेया के लापता होने के तीन दिन उसका शव बरामद हुआ था. इस मामले में श्रेया की मां ने श्रेया की सहेली, उसकी मां और एक युवक पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *