मां के प्रेमी पर बेटी ने किया जानलेवा हमला, काट दिया प्राइवेट पार्ट

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक बेटी ने अपनी मां के प्रेमी पर जानलेवा हमला करके उसे मारने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवती की मां का उस शख्स के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर था. इसी बात से युवती नाराज थी. मामला तेनाली क्षेत्र का है. युवती ने मां के प्रेमी 30 वर्षीय रामचंद्र रेड्डी पर ब्लेड से हमला करके उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

पीड़ित रामचंद्र रेड्डी बापटला जिले के तुम्मलपालम गांव का रहने वाला है और पिछले पांच वर्षों से तेनाली में रह रहा है. कथित रूप से यहां उसका दो बेटियों की महिला के साथ अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध है. मंगलवार को दोनों सिनेमाघर में फिल्म देखने गए. इसके बाद दोनों घर वापस आ गए. रामचंद्र ने शराब पी हुई थी और महिला जब उसके लिए पानी लाने के लिए गई तो उसकी बेटी ने रामचंद्र पर ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया.

पड़ोस के लोगों ने जब रामचंद्र की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो उन्होंने फौरन उसे तेनाली के अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर हालत के चलते रामचंद्र को गुंटूर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

उधर, पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने युवती के एक दोस्त के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसने इस हमले में युवती की मदद की. फिलहाल पुलिस अभी आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *