डीजीपी के आदेश के बावजूद उत्तराखंड पुलिस की गिरफ्त से दूर है ये इनामी बदमाश

देहरादून. 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश बॉबी कटारिया अभी भी उत्तराखंड पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है. जहां एक तरफ कटारिया दिल्ली पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में सरेंड करता है, वहीं भी तक उत्तराखंड पुलिस को ठेंगा दिखा रहा है. दरअसल बीते 11 अगस्त को डीजीपी के आदेश के बाद थाना कैंट में सड़क पर शराब पीने और सड़क जाम करने को लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसके बाद से बॉबी कटारिया लगातार फरार चल रहा था. डीजीपी अशोक कुमार के आदेश के बाद फरार बॉबी कटारिया पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया, लेकिन अभी तक कटारिया उत्तराखंड पुलिस को चकमा ही दे रहा है.

देहरादून में मुकदमा दर्ज होने के बाद एयरलाइन्स में सिगरेट पीने के मामले में भी कटारिया के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ. मुकदमा दर्ज होते ही कटारिया ने दिल्ली पुलिस के डर से कोर्ट में सरेंडर किया और बेल मिलने के बाद कटारिया जेल से फिलहाल बाहर है. वहीं बेल मिलने से पहले ही देहरादून पुलिस ने इनामी बदमाश कटारिया को देहरादून कोर्ट में पेश करवाने के लिए वारंट जारी करवाया. जिसमें 1 अक्तूबर को कटारिया को दिल्ली पुलिस के द्वारा देहरादून कोर्ट में पेश करना था. लेकिन वारंट समय पर नहीं पहुंचने के चलते कटारिया को दो दिन जेल में ही रहना पड़ा.

जिसके बाद देहरादून पुलिस ने दोबारा कटारिया का वारंट जारी कराया. जिसमें कटारिया को गुरूवार यानी की 6 अक्टूबर को देहरादून कोर्ट में पेश होना था, लेकिन बॉबी कटारिया फिलहाल देहरादून पुलिस की गिरफ्त से फरार है. इस मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि बॉबी कटारिया की इनामी राशि बढ़ाई जाएगी. साथ ही कटारिया की सम्पति को भी कुर्क किया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *