दिग्विजय के विवादित बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, मुसलमानों को लेकर कही ये बात!

भोपाल। अक्सर अपने बयानों के लिए सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारे तक चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक और विवादित बयान देकर सियासी तपिश बढ़ा दी है। दरअसल मध्यप्रदेश के नीमच जिले के दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर भाजपा नेता पत्थर फिकवाते हैं। हालांकि उन्होंने आगे ये भी कहा है कि वे इसकी सत्यता की जांच अभी करा रहे हैं। इसी कारण वो अभी किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। वो केवल वही बात बता रहे हैं जो सूचना उनतक आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ये वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को ट्विट करते हुए तरह- तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कुलमिलाकर जिस प्रकार से ये बयान चर्चाओं में है उससे एक दम साफ है कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा चौतरफा दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेने वाली है। बता दें खरगौन हिंसा के दौरान सोशल मीडिया में एक गलत वीडियो ट्वीट कर भी दिग्विजय सिंह चर्चाओं में आ गए थे।

भाजपा सरकार पर दिग्गी ने साधा निशाना

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सूबे की शिवराज सरकार पर भी हमला बोला। उन्होने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार केवल ठेकेदारों की सरकार हो गई है। शराब, रेत और दुनियाभर के ठेकेदार सरकार और भाजपा में है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने गांधीसागर में श्रमिकों को मछली का ठेका दिया जबकि भाजपा सरकार ने मजदूरों को बाहर कर हर काम ठेकेदारों को दे दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *