अमेरिकी इकाई की प्रथम वर्षगांठ पर परिचर्चा 10 जनवरी को

  • पद्मश्री प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित और वाइस चांसलर प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी करेंगे संबोधित
  • भारत में सुबह 8:30 से 9:30 और अमेरिका में 9 जनवरी की शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक होगा कार्यक्रम

लखनऊ। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिकी इकाई के प्रथम वर्षगांठ पर ऑनलाइन परिचर्चा विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी-सोमवार) को होगी। परिचर्चा के मुख्य अतिथि प्रख्यात आलोचक एवं पद्मश्री प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित और विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (अमरकंटक) के उपकुलपति प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी हैं।

समिति की अमेरिकी इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मंजु मिश्रा ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ पर ऑनलाइन परिचर्चा के विषय “वर्तमान में द्विवेदी युग की प्रासंगिकता” अतिथियों के उद्बोधन होंगे। जूम पर होने वाली यह परिचर्चा भारत में सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक और अमेरिका में 9 जनवरी की शाम 7:00 से 8:00 के बीच होगी। फेसबुक पर ‘हमारी भाषा हिंदी’ पेज पर इसका लाइव प्रसारण भी होगा। उन्होंने सभी से परिचर्चा का लाभ उठाने की अपील की।

समिति की भारत इकाई के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि अमेरिकी इकाई ने एक वर्ष में तीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर नई और पुरानी दोनों पीढ़ियों को हिंदी के प्रचार प्रसार से जोड़ने में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी इकाई के प्रयासों से आचार्य द्विवेदी की स्मृतियां अन्य देशों में भी जल्द ही जीवंत हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *