फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद दरिंदगी, युवक ने छात्रा से दुष्कर्म को दिया अंजाम

ग्वालियर l मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक छात्रा के साथ फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और फिर मुलाकात के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है इस छात्रा की पहचान फेसबुक पर कुछ समय पहले शिवपुरी में रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक ने दो दिन पहले छात्रा को मिलने के लिए अपने एक दोस्त के घर बुलाया था। यहां युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना कंपू शिवाजी नगर की है। छात्रा ने कंपू थाना पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्ती के नाम पर दिया धोखा
शहर के थाटीपुर में रहने बाली 20 वर्षीय छात्रा ने बताया है कि उसकी कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से शिवपुरी के रहने बाले दीपक रजक से दोस्ती हुई थी। पहले दोनों की सोशल मीडिया पर दोस्ती रही। इसके बाद एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया और कॉलिंग होने लगी। अभी कुछ दिन पहले दीपक ने स्वाति से अपने प्रेम का इजहार कर दिया। साथ ही उससे मिलने के लिए ग्वालियर आने की बात कही।

छात्रा से मिलने के बहाने दुष्कर्म
छात्रा ने बताया कि युवक ने मिलने के लिए कंपू शिवाजी नगर आमखो में अपने एक दोस्त के घर बुलाया था। जब छात्रा वहां पहुंची तो दीपक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं छात्रा ने इस कंपू थाना पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की है। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *