इंदौर : नशा और WWF जैसी फाइट, लड़के-लड़कियों में खूब चले लात-घूसे

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुछ लड़के-लड़कियों के बीच हुई मीरपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किशनगंज थाना क्षेत्र के भगवती ढाबे के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां के बीच WWF जैसी मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर नशे में थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना तीन दिन पुरानी है। किशनगंज थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित भगवती ढाबे पर दोनों पक्ष पार्टी मनाने पहुंचा था। आरोप है कि यहां एक लड़के-लड़की के बीच आपसी झगड़ा हो गया और फिर इसके बाद उनका दूसरे पक्ष से भी विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को पीटने लगे।

दोनों ही बातों पर नजर है

वायरल हुए वीडियो में एक लड़का दो लड़कियों को पीटते हुए दिख रहा है। एक लड़की को जोर से धक्का देता है जिससे वह जमीन पर गिरकर रोने लगती है। उसके साथी युवक सामने वाले पक्ष को पीटते नजर आए। करीब 20 मिनट चले हुड़दंग की सूचना किशनगंज पुलिस को नहीं मिली। मारपीट के बाद किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

एसपी हितिका वासल ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। इस वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं उन्हें थाने बुलाया गया है। अभी तक पता चला है कि लड़का-लड़की ढाबे पर खाना खाने गए थे। यहां आपस में उनका झगड़ा हो गया। उन्होंने एक दूसरे को थप्पड़ मारा था। इसके बाद दूसरे लोग आ गए और उनके साथ भी लड़ाई हो गई। पुलिस इस मामले में एफआईआर कर रही है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *