पब के बाहर नशे में धुत्त लड़कियों के बीच चले लात-घूंसे, देखिये वीडियो

इंदौर: इंदौर में तीन चार लड़कियों द्वारा एक लड़की की सड़क पर बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले के तूल पकड़ने पर अब पुलिस भी सक्रिय हुयी है। वीडियो में दिखायी दे रहा है कि 3-4 लड़कियां एक लड़की को सड़क पर पटक देती हैं और फिर उसके साथ मारपीट करती हैं।

एक लड़की तो सड़क पर गिरी लड़की के शरीर पर बैठकर उसके साथ मारपीट करती है। इस शर्मनाक वीडियो में दिख रहा है कि यह नजारा दर्जनों लोग देख रहे हैं, लेकिन कोई उस लड़की को बचाते हुए नहीं दिख रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आज यहां बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि यह मामले एमआईजी थाना क्षेत्र का है। पीड़ति और मारपीट करने वाली लड़कियों के बारे में पता लगाया जा रहा है और उनसे पूछताछ के आधार पर वैधानिक कारर्वाई की जाएगी। फिलहाल यह भी पता नहीं चल सका है कि लड़कियों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और क्या वे नशे में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *