1530 करोड़ के बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी के बाद ईडी ने एसईएल टेक्सटाइल के मालिक नीरज सलूजा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी मामले में सीबीआई भी उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। नीरज पर 1530 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। अभी तक उनकी 828 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली गई है।

1530 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एसईएल टेक्सटाइल लिमिटेड के मालिक नीरज सलूजा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस बैंक घोटाले में नीरज सलूजा को सीबीआई भी गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में नीरज सलूजा के पंजाब समेत 13 ठिकानों पर एक साथ ईडी ने दबिश दी थी। छापे के दौरान ईडी को कई अहम कागजात मिले थे।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 1530 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई। इससे पहले सीबीआई को भी शिकायत दी गई थी। कंपनी पर 1530 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था। ईडी ने फरवरी 2023 में 828 करोड़ की संपति अटैच कर चुकी है। इसमें लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, शहीद भगत सिंह नगर, राजस्थान के अलवर और हरियाणा के हिसार में भूमि, भवन और मशीनरी शामिल हैं।

ईडी की अब तक की जांच में पता चला है कि एसईएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ से ली गई लोन राशि का दुरुपयोग किया था। मामले में 14 अगस्त 2020 को सीबीआई ने कंपनियों के डायरेक्टर्स के घरों और दफ्तरों में दबिश दी थी। कई दस्तावेज बरामद हुए थे। आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जांच के दौरान सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ की थी और बाद में नीरज सलूजा को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मनी लॉन्डिंग के एंगल से मामले की जांच ईडी भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *