उत्तराखंड : दक्षिणा के नाम बड़ा कीर्तिमान, दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम

नैनीताल l उत्तराखंड की होनहार बिटिया दक्षिणा सिंह का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। वास्तव में इस बेटी ने कमाल कर दिया। उन्होंने भारत में सबसे कम समय में भारत के संविधान की प्रस्तावना, संविधान के कुल 22 अनुच्छेद एवं समस्त 22 भाषाओं को बोलने का रिकॉर्ड बनाया है। दक्षिणा ने संविधान की प्रस्तावना, 22 अनुच्छेद और समस्त 22 भाषाओं को बोलने में सिर्फ 1 मिनट 22 सेकेंड का समय लिया। इस शानदार उपलब्धि के लिए नन्हीं दक्षिणा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

दक्षिणा लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में कक्षा 4 में पढ़ती हैं। कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली दक्षिणा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया है। उनकी इस कामयाबी के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। माता-पिता भी गर्व से फूले नहीं समा रहे।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *