इस स्कूटर के आगे सबने टेक दिए घुटने!

नई दिल्ली : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब पेट्रोल बाइक्स को छोड़कर इलेक्ट्रिक और बाइक्स की ओर जा रहे हैं। पेट्रोल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार भी इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बढ़ावा दे रही है। कुछ राज्यों में तो इलेक्ट्रिक स्कूटरों और कारों पर सब्सिडी भी रही है। ऐसे में लोग दबाकर ईवी खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड भारतीय बाजार में भी तेजी से बढ़ रही है। भारतीय बाजार में फरवरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की काफी बिक्री हुई। ईवी सेगमेंट में ओला का बोलबाला रहा। कंपनी ने फरवरी माह में सबसे ज्यादा स्कूटर सेल किए।

ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री

ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी 2022 में बेची गई 3,910 यूनिट्स की तुलना में फरवरी 2023 में 351.33 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 17,647 यूनिट्स की रिटेल बिक्री वृद्धि दर्ज की है। यह 13,737 यूनिट्स की वृद्धि थी। हालांकि, यह जनवरी 2023 में बेची गई 18,245 यूनिट्स की तुलना में कम है। फरवरी 2023 में YoY बाजार हिस्सेदारी में फरवरी 2022 में हुई 0.35 प्रतिशत से 1.39 प्रतिशत का सुधार देखा गया।

एथर एनर्जी की बिक्री

इसके बाद फरवरी 2023 में एथर एनर्जी की बिक्री 347.02 प्रतिशत बढ़कर 9,982 यूनिट्स रही, जो फरवरी 2022 में 2,233 यूनिट्स थी। फरवरी 2022 में बेची गई 4,306 यूनिट्स के मुकाबले YoY बिक्री 35.06 प्रतिशत बढ़कर 5,839 यूनिट्स हो गई।

ओकिनावा की बिक्री

ओकिनावा ने फरवरी 2023 में खुदरा बिक्री में 35.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। ओकिनावा ने फरवरी 2023 में 3,837 यूनिट्स की बिक्री की। ओकिनावा ने फरवरी 2022 में 5,924 यूनिट्स की बिक्री की थी।

एम्पीयर और पियाजियो व्हीकल्स की बिक्री

एम्पीयर की बिक्री भी फरवरी 2022 में बेची गई 4,306 यूनिट्स में से 35.06 प्रतिशत बढ़कर 5,839 यूनिट्स हो गई, जबकि ओकिनावा ने फरवरी 2023 में रिटेल बिक्री में 35.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,837 यूनिट्स की बिक्री की है। फरवरी 2022 में कंपनी ने 5,924 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *