नाबालिग से दुष्कर्म : कलयुगी पिता के कृत्यों में शामिल थी कलयुगी माँ, गिरफ्तार

कोटद्वार। अपनी सौतेली पुत्री से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कलयुगी माँ को भी आज गिरफ़्तार कर लिया है। कलयुगी माँ भी कलयुगी पिता द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के संगीन अपराध में संलिप्त थी। महिला की जानकारी में ही अभियुक्त द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म किया गया किन्तु कलयुगी महिला द्वारा अपने पति के अपराधों की जानकारी पुलिस को नही दी।

बीती 6 फरवरी को कोटद्वार निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली कोटद्वार में अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में शिकायत दी थी, मामला नाबालिक की गुमशुदगी से जुड़ा होने के चलते कोटद्वार पुलिस द्वारा प्रकरण मे त्वरित जांच शुरू की तो पुलिस को नाबालिक के साथ दुष्कर्म किये जाने की जानकारी हुई।

पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में पुलिस ने धारा- 65(1), 75(2) बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। उक्त प्रकरण में पुलिस ने जांच की व पीड़िता के बयान दर्ज किये एवं साक्ष्य एकत्रित करने पर पुष्टि हुई कि पीड़िता की माता भी नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के अपराध में संलिप्त थी। जिसके पश्चात एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका की माता को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *