केंद्रीय मंत्री बोले- नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव, फिर बनाएंगे NDA की सरकार

नई दिल्ली। नीतीश कुमार को एनडीए का सीएम फेस घोषित करने की जदयू नेताओं की मांग के बीच केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ कर दिया कि बिहार में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। खट्टर राज्य परिषद की बैठक के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को औपचारिक रूप से तीन साल के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक के लिए खट्टर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। बीते हफ्ते, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था, कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।

लेकिन सीएम का फैसला (भाजपा के) संसदीय बोर्ड द्वारा चुनाव के बाद किया जाएगा। जिसके बार एनडीए के सहयोगियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी, जो पिछले दो महीनों से हर जिलों में संयुक्त बैठकें आयोजित कर रहे थे। एनडीए गठबंधन के नेताओं ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त की और सीएम पद के लिए नीतीश कुमार का समर्थन किया।

भाजपा अपनी ताकत दिखा रही है

केंद्रीय मंत्री और हम (एस) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि वो सीएम उम्मीदवार के रूप में नीतीश का समर्थन करेंगे। शुक्रवार कोपटना में आयोजित दलित समागम में जीतन मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 243 में 225 से ज्यादा सीटें जीतेगा। वहीं चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) समेत अन्य भाजपा सहयोगियों ने भी एनडीए के सीएम चेहरे के रूप में नीतीश का समर्थन किया।

अपना बयान देने के कुछ ही घंटों बाद ही दिलीप जायसवाल ने सफाई देते हुए दावा किया कि यह मीडिया है जिसने बयान को गलत तरीके से पेश किया। जब मैंने कहा कि चुनाव एनडीए नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, तो यह स्पष्ट है कि वो हमारा सीएम चेहरा हैं। हम मिशन 2025 का नारा लेकर आए हैं, एक बार फिर से नीतीश

दिलीप जायसवाल की नियुक्ति ऐसे वक्त हुई है, जब बिहार अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने 26 फरवरी को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय कहते हैं, कि भाजपा अपने नए अध्यक्ष के तहत बिहार प्रदेश संगठन पर्व मना रही है, जिसे सर्वसम्मति से चुना गया है। आज बिहार को एक ऐसा अध्यक्ष मिला है जो अनुभवी, सरल स्वभाव वाला और मेहनती है। हमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल मिले हैं। 2025 में भारी बहुमत के साथ एनडीए सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *