फिल्मी स्टाइल में लुटेरी दुल्हन ने की दूल्हे से ठगी, लाखों का लगाया चूना!

छतरपुर l मध्य प्रदेश के छतरपुर में सोनल कपूर अभिनीत बॉलीवुड फिल्म ‘डॉली ओ डॉली’ की तर्ज पर एक लुटेरी दुल्हन ने अपने दुल्हे के साथ ही ठगी की घटना को अंजाम दे दिया. घटना राजनगर थाने के दलपतपुरा गांव की है जहां एक बिचौलिए के माध्यम से सतना की रहने वाली एक युवती के साथ सोनल लाल की शादी हुई थी.

शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने की डिमांड
शादी विधि-विधान के साथ सभी की उपस्थिति मे हुई. शादी के अगले दिन दुल्हन ने अपने दूल्हे पति से एक मोबाइल और सोने के जेवरात की मांग की, नहीं तो घर वापस जाने की धमकी दी.

कर्ज लेकर दुल्हन की डिमांड की गई पूरी
घबराए दूल्हे ने अपने पिता को इस बारे मे जानकारी दी. दूल्हे के पिता ने डेढ़ लाख का कर्ज लेकर दुल्हन को 16 हजार का नया मोबाइल लेकर दिया और डेढ़ लाख रुपये जेवरात खरीदने के लिये दिए.

कथित भाई ही दुल्हन को लेकर हो गया फरार
आरोप है कि दुल्हन का कथित भाई जिसने शादी करवाने मे सहयोग किया था. सोनल लाल के घर आया और एक दिन की दुल्हन को बहाने से लेकर कैश और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया.

पीड़ित पति ने पुलिस में की शिकायत
जब पत्नी नहीं लौटी तो पीड़ित दूल्हे ने अपने परिवार के साथ एसपी को आवेदन देकर लुटेरी दुल्हन के गिरोह का खुलासा कर ठगी गई संपत्ति वापिस दिलाने की मांग की है. एसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *