हैदराबाद टी20 में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, टीम इंड‍िया ने भी बनाया ‘महाकीर्तिमान’

हैदराबाद: भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टी20 सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. दशहरा (12 अक्टूबर) पर हुए हैदराबाद टी20 में 12 अक्टूबर को भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा स्कोर इस फॉर्मेट में बनाया. वहीं भारतीय टीम ने इस मैच में जीत के साथ कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, वहीं कुछ कीर्तिमानों से टीम चूक भी गई.

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला क‍िया. मैच में भारतीय टीम ने 297 रनों का स्कोर खड़ा क‍िया. जो टी20 इत‍िहास में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा. वहीं टेस्ट खेलने वाले देशों में भी यह क‍िसी टीम का सर्वाध‍िक स्कोर था. इस मैच में भारत की ओर से कुल 22 छक्के लगे.

हैदराबाद में भारत की ओर से संजू सैमसन (111रन 47 बॉल), सूर्यकुमार यादव (75 रन, 45 बॉल) हार्द‍िक पंड्या (47रन, 18 गेंद) और रियान पराग (34 रन, 13 गेंद) ने तूफानी पार‍ियां खेलीं. ज‍िसकी बदौलत टीम इंड‍िया ने टी20 में अपना रिकॉर्ड स्कोर स्कोर बनाया.

वहीं जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम टारगेट से काफी पीछे रहे गई. बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर्स में महज 164/7 का स्कोर खड़ा क‍िया. बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय (62 नाबाद) हाइएस्ट स्कोरर रहे. भारत की ओर से रव‍ि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे, ज‍िन्होंने 3 विकेट लिए. वहीं उन्होंने टी20 में 50 विकेट भी पूरे किए.

एक समय भारतीय टीम नेपाल द्वारा बनाए टी20 के सबसे बड़े स्कोर को तोड़ने के करीब थी. लेकिन आख‍िरी के ओवर्स में बल्लेबाजी करते हुए लगातार विकेट गिर गए. इस कारण भारतीय टीम इस लक्ष्य से चूक गई.

वहीं इस टी20 मैच में संजू सैमसन ने र‍िशाद हुसैन के एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े. संजू ने 40 गेंदों में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा, जो क‍िसी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक है.

टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्‍होंने वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर सैकड़ा जमाया था. वहीं संजू सैमसन भारत की ओर से किसी भी टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए. यह कारनामा एमएस धोनी, ऋषभ पंत जैसे धाकड़ विकेटकीपर भी नहीं कर पाए

आइए आपको बताते हैं इस मैच में भारतीय टीम ने क्या रिकॉर्ड बनाए और किन रिकॉर्डों से टीम चूक गई. वहीं कई रिकॉर्ड तो ऐसे बने, जो संभवत: आपको ना पता हों.

टी20ई में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत का अंतर

  • 168 रन बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
  • 143 रन बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018
  • 133 रन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 106 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान‍िसबर्ग, 2023
  • 101 रन बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
  • 100 रन बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20आई जीत

  • 29 – युगांडा (2023)
  • 28 – भारत (2022)
  • 21 – तंजानिया (2022)
  • 21* – भारत (2024)
  • 20 – पाकिस्तान (2020)

*सुपर ओवर जीत सहित

2024 में भारत का जीत प्रतिशत 95.45 है, जो एक कैलेंडर वर्ष में कम से कम 12 टी20आई खेलने वाली टीम के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ है.

भारत में टी20आई में एक मैच में एग्रीग्रेट स्कोर

  • 472 – AFG बनाम IRE, देहरादून, 2019
  • 461 – IND बनाम BAN, हैदराबाद, 2024
  • 459 – ENG बनाम SA, मुंबई WS, 2016
  • 458 – IND बनाम SA, गुवाहाटी, 2022
  • 447 – IND बनाम AUS, गुवाहाटी, 2023

पुरुषों की टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

  • 37 – भारत
  • 36 – समरसेट
  • 35 – CSK
  • 33 – RCB
  • 31 – यॉर्कशायर

पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार 200 रन 23 बार ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए हैं.

टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर

  • 7 – 2023 में भारत
  • 7 – 2024 में जापान
  • 6 – 2022 में इंग्लैंड
  • 6 – 2022 में दक्षिण अफ़्रीका
  • 6 – 2024 में भारत

पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री

  • 81 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज़, सेंचुरियन, 2023
  • 71 – बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफ़िया, 2022
  • 70 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 69 – बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफ‍िया, 2022
  • 68 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जोहान‍िसबर्ग, 2015

एक टी20I पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 26 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांगझोऊ, 2023
  • 23 – जापान बनाम चीन, मोंग कोक, 2024
  • 22 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 22 – वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीकर, सेंचुरियन, 2023
  • 22 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

एक टी20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री

  • 47 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 43 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 42 – साऊ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
  • 42 – भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 41 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान‍िसबर्ग, 2007
  • 41 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

टी20I टीम का सर्वाध‍िक कुल स्कोर

  • 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांगझोऊ, 2023
  • 297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 268/4 – मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांगझोऊ, 2023
  • 267/3 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तारोबा, 2023

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले 10 ओवर के बाद सबसे ज्यादा स्कोर

  • 156/3 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
  • 154/4 – एस्टोनिया बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
  • 152/1 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 149/0 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज़, सेंचुरियन, 2023
  • 147/1 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड, 2016

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर

  • 82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
  • 78/2 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान‍िसबर्ग, 2018
  • 77/1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
  • 77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 50 टी20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • 24 वर्ष 37 दिन – रवि बिश्नोई
  • 24 वर्ष 196 दिन – अर्शदीप सिंह
  • 25 वर्ष 80 दिन – जसप्रीत बुमराह
  • 28 वर्ष 237 दिन – कुलदीप यादव
  • 28 वर्ष 295 दिन – हार्दिक पांड्या

टी20 पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार (तीन बार)
  • हार्दिक पांड्या
  • अर्शदीप सिंह
  • मयंक यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *