Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

जहां-जहां भाजपा की सरकारें, वहीं हो रहे पेपर लीक : राठौर

Frontier Desk by Frontier Desk
28/09/25
in देहरादून
जहां-जहां भाजपा की सरकारें, वहीं हो रहे पेपर लीक : राठौर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • उत्तराखंड व हिमाचल के विकास को अलग नीति बनेः कांग्रेस
  • महिला अपराध में उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंचा
  • केंद्र पहाड़ी राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहाः राठौर

देहरादून। हिमाचल और उत्तराखंड की एक जैसी परिस्थितियां हैं। इन दोनों राज्यों ने पिछले दिनों भीषण दैवीय आपदा का दंश झेला है, मगर केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार ने इन दोनों पहाड़ी राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, विधायक व हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रविवार को तीन दिवसीय टिहरी जनपद भ्रमण के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

नई टिहरी में संगठन सृजन अभियान के निर्धारित सभी कार्यक्रम में हिस्सा ले कांग्रेस पार्टी के कर्मठ व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक चर्चा हुई.

धनसाली, भिलंगना, बालगंगा, थत्यूड,नैनबाग व सकलाना क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद हुआ। pic.twitter.com/UlGJADXAsg

— Kuldeep Singh Rathore (@KSRathoreINC) September 28, 2025

कहा कि दैवीय आपदा से पीडित लोग आज भी राहत के लिए तरस रहे हैं और केन्द्र की मोदी सरकार आंख मूंद कर बैठी है। पर्यावरण की रक्षा में उत्तराखंड व हिमाचल के महत्व को देखते हुए इन क्षेत्रों के विकास के लिए लिए अलग नीति बनायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हिमालयी क्षेत्र के लिए अलग नीति नहीं बनाई जाती, वहां के युवाओं, महिलाओं के हितों की रक्षा समय पर नहीं हो पाई व हिमालय की रक्षा नहीं हो पाई तो पूरे विश्व को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

राठौर ने यह भी कहा कि महिला अपराध की घटनाओं में उत्तराखण्ड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच चुका है, मगर राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाय इस प्रकार के अपराध करने वालों की संरक्षक बनी हुई है।

उत्तराखंड में अधिनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले पर बोलते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहीं पेपर लीक हो रहे हैं। पेपर लीक मामलों में भाजपा के नेता पूरी तरह सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में आयोग के अध्यक्ष का रवैया पूरी तरह से गैर जिम्मेदारना कहा जा सकता है जिसका संज्ञान न्यायालय ने उन्हें कड़ी फटकार लगाकर जाहिर किया गया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बडे उत्साह से संगठन सृजन अभियान में प्रतिभाग किया जिसके परिणाम सुखद होंगे व ऊर्जावान और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पद व सम्मान मिलेगा जिससे आने वाले 2027 के चुनाव में पार्टी को पुनः सत्तारूढ़ करने मे मदद मिलेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विधायक विक्रम सिंह नेगी, लखपत बुटोला व महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .