गडकरी को क्यों याद आए अटल और आडवाणी? देश में BJP की सत्ता पर कह दी ये बात

भाजपा बीते लगभग एक दशक में पूरी दुनिया में एक मजबूत पार्टी बनकर उभरी है. एक वक्त था जब भाजपा सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही थी. भाजपा के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के योगदान का जिक्र किया है. नागपुर में लक्ष्मणराव मनकर स्मृति संस्था के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के सत्ता में आने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किए गए कार्यों को दिया.

गडकरी को याद आए अटल जी

मुंबई में आयोजित लक्ष्मणराव मनकर स्मृति संस्था के कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने भाजपा के संघर्ष के दिनों को याद किया. इस संस्था से करीब 11,000 शिक्षक जुड़े हुए हैं. यह संस्था आदिवासी क्षेत्रों में कई स्कूल चलाती है. कार्यक्रम में गडकरी ने भाजपा के मुंबई में हुए 1980 के एक सम्मेलन को याद किया जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने जोरदार भाषण दिया था.

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा..

गडकरी ने कहा, ‘अटल जी ने कहा था: अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’. उन्होंने कहा कि मैं वहां था, अटल जी के उस भाषण को सुनने वाले सभी को विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा. अटलजी, आडवाणीजी, दीनदयाल उपाध्याय और कई कार्यकर्ताओं ने ऐसा काम किया कि आज हम देश में और कई राज्यों में मोदी जी के नेतृत्व में सत्ता में हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *