नितिन गडकरी ने बताया वो प्लान जिसके बाद दिल्ली-गुड़गांव के बीच कभी नहीं लगेगा जाम

धौला कुआं से गुड़गांव के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या का जिक्र करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि यह समस्या जल्द दूर होगी। उन्होंने कहा कि यह समस्या होती ही नहीं यदि धौला कुआं से सीधे गुड़गांव तक फ्लाईओवर होता। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही गुड़गांव के किसी कार्यक्रम में शामिल में होने के लिए जाना हुआ और मेरे साथ NHAI के अधिकारी भी थे। मैं ट्रैफिक में फंसा और लोग भी देखकर खुश हो रहे थे चलो मंत्री भी फंसे हैं। मैंने कहा तुम्हारे कारण ऐसा हुआ। धौला कुआं से गुड़गांव को पूरा डबल डेकर बनाते तो आज यह दिक्कत क्यों होती।

नितिन गडकरी ने कहा कि अभी इस योजना पर काम चल रहा है कि क्या धौला कुआं से आगे फ्लाईओवर बीच-बीच में तोड़कर एक ही पिलर पर दो लेयर फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। इसको वेरिफाई कर रहे हैं थोड़ा इंजीनियरिंग चैलेंज भी है। इस फ्लाईओवर पर एक बार चढ़े तो सीधे गुड़गांव के बाहर निकलेंगे। हालांकि इसमें बीच-बीच में उतरने का रास्ता भी होगा।

दिल्ली और मुंबई के लिए ऐसी सड़कों की जरूरत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांगली के पास बीच-बीच में ब्रिज तोड़कर बनाया है। चेन्नई और पुणे में दो ऐसे रोड प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसमें नीचे रोड, ऊपर फ्लाईओवर और उसके ऊपर भी फ्लाईओवर। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। डबल डेकर सड़कें आज की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई के लिए ऐसी सड़कों की जरूरत है जिसमें नीचे रोड, ऊपर फ्लाईओवर और उसके ऊपर मेट्रो हो।

बैंक से अधिक मिलेगा ब्याज, नई योजना जल्द

किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसे की दिक्कत न हो इसको लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि उनकी योजना है कि सड़कों और फ्लाईओवर में अब कम आयवर्ग वाले लोगों का पैसा लगे। उन्होंने बताया कि दस लाख का निवेश करने पर हर महीने 7 से 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसमें लोगों का पैसा लगेगा क्योंकि अब बैंक में तो ब्याज कम होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उद्योगपति और विदेशी निवेश का ऑप्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *