मप्र : धर्म परिवर्तन कर युवक से प्रेमिका ने किया विवाह, उसी ने दे दी ऐसी भयानक मौत

छिदवाड़ा। प्रेम कहानी के बीच धर्म परिवर्तन करके 20 वर्षीय रिजवाना ने अपने प्रेमी 20 वर्षीय सिद्धार्थ हलदार से लव मैरिज कर लिया। वह पति के धर्म को अपनाते हुये सारे रीति-रिवाज भी जीवन में उतार लिये। इसके बाद भी उसके प्रेमी पति ने उसी की साड़ी के पल्लु से उसका गला घोंटकर मौत की नींद सुला दिया। हत्या की यह वारदात प्रदेश के छिदवाड़ा से सामने आई है।

पीएम रिर्पोट से हत्या का खुलासा
घटना के 30 दिन बाद महिला की पीएम रिर्पोट सामने आई तो पुलिस भी चौक गई। रिर्पोट में गला दबने एवं दम घुटने से मौत होना सामने आया। जिसके चलते पुलिस संदेह के आधार पर महिला के पति सिद्धार्थ को गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या किया जाना कबूल करते हुये बताया कि महिला के साड़ी से उसका गला मरोड़ दिया था। उसे अस्पताल ले गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।

घूमने जाने की बात पर हुआ था विवाद

सिद्धार्थ ने बताया कि घटना के दिन वह पैसे की मांग करने के साथ ही वह बाहर घूमने की जिद किये हुये थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और गुस्से में यह घटना हो गई। दोनों ने एक वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था। लडका बेरोजगार था। वह अपने परिवार के साथ पत्नी को लेकर रह रहा था। एक वर्ष में ही लव मैरिज का अंत हो गया।


साभार : रीवारियासत.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *