बिहार : अफसर के विदाई समारोह में जमकर थिरकीं बार-बालाएं, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में एक अफसर के विदाई समारोह में बार-बालाएं जमकर थिरकतीं दिखीं हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

कहां का है वीडियो

रिपोर्ट्स और सामने आए वीडियो के मुताबिक, विदाई पार्टी में भोजपुरी गाने पर परफॉर्म और डांस करने के लिए बार गर्ल्स को बुलाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खगड़िया में एक खंड विकास अधिकारी (BDO) के लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें बार बालाओं को बुलाया गया था। जिसमें अश्लील गाने बजते हुए दिखे और वहां मौजूद लोग भी नाचते दिखे।

बेलदौर प्रखंड परिसर में हुआ था आयोजन

बेलदौर प्रखंड परिसर में बीडीओ सुनील कुमार को विदाई देने के लिए आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बार बालाओं पर पैसे भी उड़ाए। हालांकि जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक बार गर्ल अकेले ही स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है, बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद अधिकारी और सरकारी कर्मचारी पूरी शाम डांस करते रहे। रिपोर्टों के मुताबिक, पार्टी आयोजित करने के लिए न तो कोई अनुमति ली गई और न ही कोई सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *