Tuesday, May 19, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत प्रदेश को सौंपी 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, सीएम धामी ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झड़ी

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
18/05/26
in देहरादून
एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत प्रदेश को सौंपी 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, सीएम धामी ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झड़ी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को अपने कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदेश को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदेश को सौपीं यह चारो एम्बुलेंस प्रदेश के पहाड़ी व दूरस्थ क्षेत्रो में बदहाल व लचर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही बैंक द्वारा ही उक्त एम्बुलेंसों ने आगामी तीन वर्ष तक चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट व चालक भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। एचडीएफसी बैंक द्वारा सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराई गईं ये एम्बुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैम्प कार्यालय परिसर, देहरादून से @HDFC_Bank द्वारा CSR के अंतर्गत चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग हेतु प्रदान किए जा रहे चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) का फ्लैग ऑफ किया।

निश्चित तौर पर ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा यात्रा मार्ग पर… pic.twitter.com/2mYUneewNi

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 18, 2026

मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा की स्थितियों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसी सेवाएं अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के एचडीएफसी बैंक से भविष्य में अन्य पर्वतीय जनपदों और आगामी हरिद्वार कुंभ के लिए भी सीएसआर के तहत और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।

फ्लैग ऑफ के मौके पर मौजूद एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यक आपातकालीन उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। बैंक अधिकारियों ने कहा कि अत्याधुनिक एम्बुलेंस प्रदान करने सहित ही आगामी तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट एवं चालक की व्यवस्था भी बैंक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ एवं रुद्रप्रयाग जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी तथा भविष्य में राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में भी इनका उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी,अपर सचिव मनमोहन मैनाली, एचडीएफसी बैंक के से मुस्कान सिंह (ब्रांच बैंकिंग हेड- नॉर्थ 3), संजीव कौशिक (रीजनल हेड- नॉर्थ 3), जोनल हेड उत्तराखंड बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखंड गौरव जैन एवं आयुष सिंघल मौजूद थे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .