Monday, August 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

23 मई से गूंजेगा ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का बिगुल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
17/05/26
in देहरादून
23 मई से गूंजेगा ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का बिगुल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री धामी दिखाएंगे हरी झंडी, 300 से ज्यादा धावक दौड़ेंगे 10 किमी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून 23 मई को साहस, रोमांच और ऊर्जा के ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रही है। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सप्ताह’ का काउंटडाउन रन मुख्यमंत्री आवास से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस ऐतिहासिक दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दौड़ मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर घंटा घर होते हुए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय तक पहुंचेगी। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में 300 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे।

यह काउंटडाउन रन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड को वैश्विक एडवेंचर स्पोर्ट्स मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 31 मई को चमोली की नीति घाटी में होने वाली 75 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन से पहले यह आयोजन पूरे प्रदेश में उत्साह और रोमांच का माहौल तैयार करेगा।

मशाल प्रज्ज्वलन बनेगा आकर्षण का केन्द्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की और से विशेष फ्लेम्बो मशाल का प्रज्ज्वलन भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह मशाल हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले साहस, संकल्प और जुनून का प्रतीक होगी। इसी अवसर पर नीति घाटी में होने वाली अल्ट्रा मैराथन के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) का भी अनावरण किया जाएगा, जो उत्तराखंड की वीरता और हिमालयी संस्कृति को दर्शाएगा।

15,500 फीट की ऊंचाई पर होगी अल्ट्रा मैराथन

नीति घाटी में 31 मई को आयोजित होने वाली ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ राज्य की पहली हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन होगी। लगभग 15,500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित होने वाली इस चुनौतीपूर्ण दौड़ को विश्व की शीर्ष हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

‘वाइब्रेंट विलेज’ विजन को मिलेगा बल

भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित नीति गांव को प्रधानमंत्री मोदी की ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के तहत विकसित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं, महिलाओं तथा ग्रामीण उद्यमियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .