Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

उत्तराखण्ड में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Frontier Desk by Frontier Desk
29/05/24
in देहरादून
उत्तराखण्ड में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मैदानी क्षेत्रों में पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार

देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने के बाद राहत भरी खबर आ रही है। 31 मई से 2 जून तक पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में इस साल की गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

मई के महीने ने इतनी गर्मी आज तक नहीं पड़ी, अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है। गर्मी से पहाड़ों के कुछ स्थानों पर पानी का संकट भी छा रहा है तो मैदानों में बिजली कटौती देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है।

मैदानी क्षेत्रों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यहाँ गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है, चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच सभी प्रदेशवासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी खबर आई है कि जून के शुरुआत से ही हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग की तरफ से बड़ी राहत की खबर आ रही है। 30 मई से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर आ रहा है, जिसके बाद गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। बरसात होने के चलते राज्य में पारा गिरने की संभावना है।

आ रही खबरों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की संभावना के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूर्वात्तर में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने लगा है।

उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 2 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत तथा नैनीताल जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 31 मई से लेकर 2 जून तक राज्य के इन जनपदों में वर्षा के तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में मौसम में बदलाव हो सकता है तथा वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .