Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

बढ़े तापमान से जंगली जानवरों का हुआ बुरा हाल

Frontier Desk by Frontier Desk
29/05/24
in देहरादून
बढ़े तापमान से जंगली जानवरों का हुआ बुरा हाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जल स्रोत सूखने से जंगलों में भी गहराया जल संकट

देहरादून। तापमान बढ़ने के साथ ही वन क्षेत्रों में रहने वाले जंगली जानवरों और पशु पक्षियों का गर्मी से बुरा हाल है। जंगलों में बने तालाब सूखने की कगार पर हैं, जिससे पानी की तलाश में जंगली जानवर आबादी का रुख कर रहे हैं।

ऐसे में जंगली जानवरों की प्यास बुझाने के लिए राजाजी टाइगर प्रशासन ने मोतीचूर और कांसरो रेंज में करीब 47 वाटर होल्स में पानी भरने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही पांच बड़े तालाबों में भी टैंक के माध्यम से पानी भरा जा रहा है। इन तालाबों में हाथी जैसे बड़े जानवर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जंगलों में तालाब सूखने लगे हैं। ऐसे में सूखे हुए तालाबों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे हाथी, गुलदार और बाघ जैसे जानवर आबादी का रुख नहीं कर रहे हैं।

इस पहल से मानव वन्यजीव संघर्ष पर भी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि पार्क प्रशासन द्वारा पार्क के सभी 10 रेंजों में कई छोटे-बड़े वाटरहोल्स को रिचार्ज किया गया है। साथ ही वनकर्मियों की टीम लगातार इन क्षेत्रों की मॉनिटरिंग कर पानी उपलब्ध करा रही है।

महेश सेमवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए इस बार पहले से ही सभी वाटरहोल्स को दुरुस्त कर दिया गया था। साथ ही पांच बड़े वाटरहोल्स का निर्माण भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि इन वाटरहोल्स के बन जाने के बाद अब वन्यजीवों को भरपूर मात्रा में पानी मिल रहा है।

साथ ही आबादी क्षेत्रों के निकट बने वाटरहोल्स में लगातार टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन को लेकर सभी टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर जलाशयों की निगरानी कर रही हैं। मोतीचूर रेंज के रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए इस बार पहले से ही सभी वाटरहोल्स को दुरुस्त कर दिया गया था।

साथ ही पांच बड़े वाटरहोल्स का निर्माण भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि इन वाटरहोल्स के बन जाने के बाद अब वन्यजीवों को भरपूर मात्रा में पानी मिल रहा है। आबादी क्षेत्रों के निकट बने वाटरहोल्स में लगातार टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन को लेकर सभी टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर जलाशयों की निगरानी कर रही हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .