Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 के लिए आखिरी 2KM कितने अहम?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/08/23
in राष्ट्रीय, समाचार
चंद्रयान-3 के लिए आखिरी 2KM कितने अहम?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव रहस्यों से भरा हुआ है। इन्हीं रहस्यों और अबूझ पहेलियों का पता लगाने के लिए चंद्रयान-3 इस हिस्से में लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंतजार बस 23 अगस्त का है, जब घड़ी की सुईयां शाम को 6 बजकर 4 मिनट का संकेत देंगी। यह वही समय है, जब इसरो का चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुुव पर उतरेगा। इसके बाद भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। दरअसल, चांद के इस हिस्से में आज तक कोई भी देश अपने चंद्र मिशनों की लैंडिंग नहीं करा पाया है। रविवार को इसी कोशिश में रूस का लूना-25 भी क्रैश हो गया था।

इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी चीजों का एक साथ काम करना बेहद अहम है। इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर के मुताबिक, चंद्रयान-3 के टचडाउन बहुत ही जटिल प्रक्रिया है और सभी को सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसकी सफलता के लिए जरूरी है कि सभी प्रणाली एकसाथ काम करें।

आखिरी 2 किलोमीटर में टूटा था सपना

वरिष्ठ वैज्ञानिक जी. माधवन नायर का कहना है कि चंद्रमा की सतह के ऊपर आखिरी दो किलोमीटर सबसे अहम हैं। यहीं पर चंद्रयान-2 सॉफ्ट लैंडिंग करने से चूक गया था और 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना भी टूट गया था। उन्होंने कहा, ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन्हें एक साथ काम करना होगा। सॉफ्ट लैंडिंग के समय थ्रस्टर, सेंसर, अल्टीमीटर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और बाकी सभी चीजों का काम करना जरूरी है। कहीं भी कोई गड़बड़ी होने पर हम मुसीबत में पड़ सकते हैं।

इसरो ने पिछले मिशनों से लिया सबक

नायर ने कहा, इसरो ने अपने पूर्व मिशनों से सबक लिया है। पर्याप्त सिमुलेशन (अनुकूलन तैयारी) किया है और अतिरेक को लेकर भी काम किया है ताकि ऐसी विफलता की संभावना कम हो। फिर भी, हमें अपनी तरफ से दुआ करनी होगी। सतर्क रहना होगा और निगरानी रखनी होगी।

सफल लैंडिंग के बाद क्या करेगा चंद्रयान-3

इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, चंद्रमा की सतह से जो आंकड़े एकत्र कर सकते हैं, वह कुछ खनिजों की पहचान करने में उपयोगी होगा, जिसमें दुर्लभ खनिज, हीलियम-3 इत्यादि शामिल है। यह भी जांचने का प्रयास किया जाएगा कि हम अन्वेषण या मानव उपस्थिति के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास किस प्रकार की व्यवस्था कर सकते हैं। यह (सफल सॉफ्ट-लैंडिंग) इसरो के ग्रह अन्वेषण के अगले चरण के लिए एक बड़ी शुरुआत होने जा रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .