Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

MP में कितनी सीटें जीत रही कांग्रेस? कमलनाथ के जवाब से तो भाजपा होगी खुश!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
05/03/24
in राज्य, समाचार
MP में कितनी सीटें जीत रही कांग्रेस? कमलनाथ के जवाब से तो भाजपा होगी खुश!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल। आपकी पार्टी कितनी सीटें पर जीत हासिल करेगी? अक्सर जब नेताओं से यह सवाल किया जाता है तो उनका जवाब होता है सभी सीटों पर। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए राजनीतिक दल अधिक से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हैं या फिर जीत का दावा करते हैं। ऐसा ही सवाल जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ से किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उससे कई और नए प्रश्न पैदा हो गए।

कमलनाथ से जब पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में लोकसभा की कितनी सीटें जीतने जा रही है तो उन्होंने जो जवाब दिया उसका तो एक अर्थ यह भी निकलता है कि मध्य प्रदेश में भाजपा ही अधिकतर सीटें जीत सकती है। दरअसल कमलनाथ ने जो संख्या बताई वह कुल सीटों के आधे से भी कम है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। अभी भाजपा के पास 28 और कांग्रेस के पास एक सीट है।

ऐसा क्या कहा कमलनाथ ने?
कमलनाथ से पूछा गया था कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीत सकती है? पूर्व सीएम ने कहा, ‘देखिए मैं सोचता हूं कि हमारी कम से कम 12-13 सीटें आनी चाहिए। मैंने भी कई जगह बात की है। पहले में दौरा करता ही था, अभी भी करूंगा।’ भाजपा की ओर से इस बार सभी 29 सीट जीतने का दावा किया जा रहा है। इस ओर इशारा करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘यह जो हवावाजी है, यह जो महौल बनाने की बात यह हर राजनीतिक दल करती है। बीजेपी इसमें माहिर है कि माहौल बनाओ।’ लेकिन सवाल उठता है कि यदि भाजपा काडर और जनता के बीच महौल बनाकर अधिक सीटें जीत लेती है तो ऐसा कांग्रेस क्यों नहीं करती? अभी इसे कमलनाथ की साफगोई कहें या विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद टूटा हौसला, लेकिन कांग्रेस नेता ने मान लिया है कि भाजपा को बढ़त हासिल है।

मैं नहीं लडूंगा चुनाव, नकुल लड़ेगा: कमलनाथ
कमलनाथ ने साफ किया कि वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। लगे हाथ यह भी कहा कि उनके बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा में जाने को लेकर चलीं अटकलों पर कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अपने मुंह से कुछ नहीं कहा था। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा के नाम की और आज इसकी पहचान है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .