उत्तराखंड : PWD विभाग में भारी फेरबदल, इनका हुआ यहां तबादला

देहरादून l पीडब्ल्यूडी विभाग में एक बार फिर से तबादले हुए हैं और साथ ही ट्रांसफर निरस्त भी किए गए हैं। इस लिस्ट में 15 इंजीनीयरों के नाम शामिल है जिसमे से 11 के ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं। बता दें कि अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार को पौड़ी भेजा गया है तो वहीं अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार का ऋषिकेश तबादला किया गया है। इसी के साथ इंद्रजीत बोस का स्थानांतरण निरस्त किया गया है। अभियंता दीपक कुमार को उत्तरकाशी के पुरोला भेजा गया है।

इसी के साथ उमेश चंद्र बहुगुणा को क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय हल्द्वानी ट्रांसफर किया गया है। तो वहीं मोहम्मद आरिफ खान को लोहाघाट भेजा गया है। अभियंता राजेंद्र सिंह खत्री को विभाग अध्यक्ष कार्यालय देहरादून में तैनात किया गया है तो वहीं ओमपाल सिंह को विभाग अध्यक्ष कार्यालय देहरादून में ट्रांसफर किया गया है।

इसी के साथ प्रवीण बहुखंडी को गोपेश्वर भेजा गया है। तो वहीं संजीव कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है। ललित तिवारी को हल्द्वानी तो वहीं कमल सिंह नेगी का ट्रांसफर निरस्त किया गया है। इसी के साथ विनोद कुमार सिन्हा को अस्कोट भेजा गया है तो वहीं भुवन चंद भंडारी का ट्रांसफर को निरस्त किया गया है। इनके साथ ही आशुतोष कुमार का भी स्थानांतरण निरस्त किया गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *