Monday, July 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

मैं हूं मोदी का परिवार…’, परिवारवाद के खिलाफ PM ने दिया नया नारा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/03/24
in राष्ट्रीय, समाचार
मैं हूं मोदी का परिवार…’, परिवारवाद के खिलाफ PM ने दिया नया नारा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने आदिलाबाद की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह चुनावी सभा नहीं, बल्कि विकास- उत्सव है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के बिगड़े बोल पर भी पलटवार किया।

‘चुनावी सभा नहीं, विकास उत्सव है’
जैसे ही मैंने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, कुछ लोगों ने इसे ‘चुनावी सभा’ ​​कहा है। मैं उन ‘विश्लेषकों’ को बताना चाहता हूं कि अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है। यह ‘चुनावी सभा’ ​​नहीं, बल्कि तेलंगाना में ‘विकास उत्सव’ है, जिसे मनाने के लिए मैं आया हूं!”

‘मेरा भारत-मेरा परिवार’: पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते।”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। आज देश की करोड़ों बेटियां-माताएं-बहनें यही मोदी का परिवार है। देश का हर गरीब मेरा परिवार है। जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार, इन्हीं भावनाओं का विस्तार लेकर मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए, आपके लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा।”

‘आदिवासी समाज के लिए किया काम’
पीएम मोदी ने कहा, “आदिवासी समाज के लिए काम किया है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। हमने पीएम जन-जन योदना शुरू की और सभी वर्गों के लोगों के लिए समान अवसर तैयार किया।”

‘तेलंगाना बनेगा गवाह’- पीएम मोदी
तेलंगाना की धरती आज कई विकास परियोजनाओं की गवाह बन रही है। आज मैं आप सबके बीच 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा। 56 हजार करोड़ से भी ज्यादा की परियोजना तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों का विकास करेंगे।”

उन्होंनें कहा, “इन विकास परियोजनाओं में ऊर्जा से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट है, पर्यावरण के लिए कई कार्य है और आधुनिक रोड नेटवर्क विकसितक करने वाले हाईवे भी हैं। इस परियोजनाओं के लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

अगले पांच सालों में तेजी से होगा विकास
पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है, गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास करना। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं, ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से मुमकिन हुआ है। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।”

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .