2 हजार की रिश्वत नहीं दी तो पत्नी की जगह जीवित पति का ही बना दिया डेथ सर्टिफिकेट

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले से हैरान करने वाला का मामला सामने आया है। यहां कोथावां विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ने मृतक महिला के स्थान पर उसके ही पति आवेदक का डेथ सर्टिफिकेट जारी किया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत से डीएम से की। शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उससे दो हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर कई चक्कर लगवाया और उसके बाद उसका ही डेथ सर्टिफिकेट बना दिया। शिकायत के बाद ऐक्शन लेते हुए डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जांच बैठा दी है। एडीओ पंचायत से मामले रिपोर्ट मांगी है।

कोथावां विकास खंड के अटवा निवासी विश्वनाथ ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया पिछले महीने 19 दिसम्बर 2024 को उसकी पत्नी शांति देवी का बिमारी के चलते निधन हो गया था, जिसका डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उसकी ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता देवी से सम्पर्क किया। आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दो हजार रुपये की मांग हुई। रुपये ना देने पर कई दिन टहलाया गया। परेशान किया गया। चक्कर काटने पर 31 दिसंबर को उसका आवेदन लिया और 3 जनवरी को मृतक पत्नी शांति देवी का डेथ सर्टिफिकेट बनाने के बजाय निवर्तमान सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर बनाकर उसका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। जब उसको ही उसका डेथ सर्टिफिकेट मिला तो उसके होश उड़ गए।

एडीओ से मामले रिपोर्ट मांगी

पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि पूरे की मामले जांच की जाए। उन्होंने एडीओ से मामले रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *