खराब पेट ने कर दी है हालत खराब तो ये घरेलु नुस्खे दिलवाएंगे Infection से राहत

बदलते मौसम में अक्सर पेट में मरोड़, लूज मोशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पेट में मरोड़ और दस्त एक साथ होने के कारण हालत और भी खराब हो जाती है। मौसम के अलावा गलत खान-पान, फास्टफूड और गंदा पानी भी हो सकता है। ऐसे में यदि मौसम बदलने के साथ-साथ आपका भी पेट खराब हो रहा है तो आप दवाईयां खाने की जगह कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में….

जीरा

मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाला जीरा भी आपको लूज मोशन से आराम दिलवाने में मदद करेगा। यदि आपको बार-बार लूज मोशन की समस्या हो रही है तो 1 चम्मच जीरा चबाएं। जीरा दस्त की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। जीरा चबाकर पानी पीने से आपको दस्त से काफी आराम मिलेगा।

केला

यदि बार-बार आप मोशन से परेशान हो गए हैं तो केले का सेवन करें। इससे आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा। केले में पाया जाने वाला पेक्टिन नाम का तत्व पेट को बांधने का काम करता है। इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसके अलावा केले में पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

अदरक

यह भी पेट खराब की समस्या में बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पेट दर्द से राहत देंगे। एक चम्मच अदरक पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से आपको काफी आराम मिलेगा।

पुदीना

पुदीना एक ऐसी हेल्दी हर्ब है जिसका इस्तेमाल सालों से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी

पेट खराब होने पर शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। फलों का जूस या फिर सब्जियों का रस भी आप पी सकते हैं। नींबू पानी और नमक चीनी से बना घोल भी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। गाजर का जूस आप पी सकते हैं।

दही

दही का सेवन आप पेट खराब होने पर कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिससे पेट जल्दी ठीक होता है। इसके अलावा यह पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *