Sunday, May 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home व्यापार

PNB में है आपका भी खाता, तो हो जाएं अलर्ट, इस वजह से हो सकता है बंद!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/06/24
in व्यापार, समाचार
PNB में है आपका भी खाता, तो हो जाएं अलर्ट, इस वजह से हो सकता है बंद!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank)में है अगर आपका भी खाता, तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, पीएनबी की ओर से उन ग्राहकों या अकाउंट होल्डर्स को फिर से अलर्ट जारी किया गया है, जिनके खाते में बीते तीन साल से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है और इन अकाउंट में बैलेंस जीरो है. ऐसे खातों को 30 जून 2024 से बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में अगर आपने भी अपने PNB Account में 3 साल से लेन-देन नहीं किया है, तो फिर तय अवधि में जरूर कर लें. आइए जानते हैं बैंक की ओर से क्या कहा गया है?

सोशल मीडिया के जरिए किया अलर्ट

PNB ने अपने ट्विटर (अब X) अकाउंट पर एक अलर्ट जारी कर कहा है कि बैंक ने देखा है कि कई अकाउंट में बीते 3 सालों से ग्राहक द्वारा किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया गया है और इनमें कोई बैलेंस भी नहीं है. ऐसे में इन खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदम के तहत इन्हें क्लोज करने का फैसला किया गया है. इस संबंध में बैंक की ओर से ग्राहकों को 1 मई 2024, 16 मई 2024, 24 मई 2024 और 1 जून 2024 को वेबसाइट और सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है. ऐसे सभी ग्राहकों को इस असुविधा से बचने के लिए हर हाल में 30 जून तक अपने अकाउंट को सक्रिय करना होगा.

PNB ने क्यों उठाया है ऐसा कदम?

अब सवाल कि आखिर पब्लिक सेक्टर के दिग्गज बैंक Punjab National Bank अपने ग्राहकों के खातों को बंद करने का कदम क्यों उठा रहा है. तो इसके पीछे बड़ा कारण है, PNB की ओर से चेतावनी देते हुए आगाह किया है, कि अगर उनके खातों में बीते तीन साल से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ है और इनका अकाउंट बैलेंस भी निल है, तो 30 जून से इन खातों को सस्पेंड कर दिया जाएगा. यह कदम पीएनबी द्वारा ऑपरेट ना होने वाले ऐसे खातों के मिसयूज को रोकने के लिए उठाया है. ऐसे सभी खातों की कैलकुलेशन 30 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी.

इन खातों को नहीं किया जाएगा बंद

पंजाब नेशनल बैंक ने साफ किया है कि 30 जून 2024 के बाद इस तरह के सभी अकाउंट्स को बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया जाएगा. हालांकि, ऐसे अकाउंट्स जो कि डीमैट खातों (Demat Accounts) से लिंक्ड हैं, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा. वहीं 25 वर्ष से कम उम्र के ग्राहक वाले स्टूडेंट अकाउंट्स, नाबालिगों के खाते, SSY/PMJJBY/PMSBY/APY जैसी स्कीम्स के लिए खोले गए खातों को भी सस्पेंड नहीं किया जाएगा.

इस काम के बिना नहीं होगा अकाउंट सक्रिय

बैंक की ओर से ग्राहकों को सुविधा देते हुए कहा गया है कि अगर अपने अकाउंट से संबंध किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं, या फिर कोई असिस्टेंस लेना चाहते हैं, तो फिर सीधे अपनी बैंक ब्रांच में जाकर संपर्क कर सकते हैं. PNB के मुताबिक, ऐसे खातों को फिर से सक्रिय तब तक नहीं किया जा सकता है, जब तक कि संबंधित ब्रांच में अकाउंट होल्डर अपने खाते सी केवाईसी (KYC) से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराता. यानी अगर आप अपने अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो बैंक ब्रांच जाकर KYC तुरंत करा लें.

बैंक के शेयर में तेजी जारी

पंजाब नेशनल बैंक पब्लिक सेक्टर का दिग्गज बैंक है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.42 लाख करोड़ रुपये है. इस बैंक के शेयरों (PNB Shares) की बात करें तो ये लगातार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार के दौरान ये मार्केट क्लोज होने पर 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 128.75 रुपये पर क्लोज हुआ था. बीते एक साल में इस बैंकिंग स्टॉक ने अपने निवेशकों की रकम को दोगुना करने का काम किया है. गौरतलब है कि PNB Stock ने 1 साल में 147.83 फीसदी का जोरदार रिटर्न निवेशकों को दिया है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .