उत्तराखंड : साक्षी हत्याकांड जैसी वारदात, सिरफिरे आशिक ने काटा प्रेमिका का गला

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड में साक्षी हत्याकांड जैसी वारदात सामने आई है. उधम सिंह नगर में सिरफिरे आशिक ने शेविंग ब्लेड से प्रेमिका का गला काट दिया और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम कनौरा के आरोपी युवक नूर हसन को गिरफ्तार किया है.

बता दें ग्राम कनौरी की रहने वाली महिला सावित्री देवी का शव खेत में पड़ा मिला था. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मौके पर डॉग स्क्वॉड एवं फोरेंसिक की टीम भी पहुंची थी. मगर, पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी.

फिर शक के आधार पर पुलिस ने सुल्तानपुर पट्टी से शिवनगर में रहने वाले नूर हसन को गिरफ्त में लिया. पूछताछ में नूर हसन ने महिला की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया.

शेविंग ब्लेड से प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला

आरोपी नूर हसन की निशानदेही पर महिला का सामान और हत्या में इस्तेमाल किया गया ब्लेड पुलिस ने बरामद किया. इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि पिछले आठ साल से उसके महिला के बीच संबंध थे. महिला उसके पास मजदूरी करती थी. दो दिन पहले हुई कहसुनी में उसने महिला को को धक्का दे दिया, जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मौत की घटना को छिपाने के लिए नूर हसन ने महिला का गला शेविंग ब्लेड से काटकर शव को खेत में फेंक दिया था. मौके से बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है. साथ ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *