पाकिस्तान की इस ट्रिक से भारत जीत सकता है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान ने कंगारुओं को 2-1 से मात दी थी। अब भारतीय टीम पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली है, जहां पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हालांकि भारतीय टीम पाकिस्तान की ट्रिक अपनाकर सीरीज पर कब्जा जमा सकती है और एक बार फिर गाबा का घमंड तोड़ सकती है।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की तरह तेज गेंदबाजों पर निर्भर रहना होगा। पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में कुल 26 बल्लेबाजों को शिकार बनाया था। इन आंकड़ों से साफ है कि स्पिन गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बिल्कुल भी मदद नहीं मिलने वाली है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *