भारतीय नौसेना में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

नई दिल्ली l भारतीय नौसेना में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय नौसेना की तरफ से ट्रेड्समैन स्किल्ड के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

महत्वपूर्ण डिटेल्स
आवेदन की शुरुआती तारीख : 16 फरवरी
आवेदन की आखिरी तारीख : 31 मार्च
पदों की संख्या: 1531

योग्यता
अभ्यर्थियों को अंग्रेजी के नॉलेज के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को 19900- रु. 63200 रुपए तक सैलरी दी जाएगी. सैलरी से जुड़ी अधिक डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *