Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल उद्घाटन के लिए तैयार!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/01/24
in राज्य, समाचार
समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल उद्घाटन के लिए तैयार!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से लेकर सेतु प्रोजेक्‍ट्स तक सरकार हर दिशा में देश के विकास को गति देना चाहती है। नए भारत की विकास यात्रा में अब एक और अध्‍याय जुड़ने वाला है। दरअसल, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) बनकर उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुंबई में सेवरी-न्हावा शेवा समुद्री लिंक नाम से भी फेमस इस पुल को 12 जनवरी के दिन जनता को सौंप दिया जाएगा। सबसे खास बात ये है कि, यह भारत का सबसे लंबा पुल है जो कि 22 किलोमीटर तक फैला है और दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल है।

इस पुल से आवागमन करने में मुंबईवासियों के समय की भी काफी बचत होगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि, ये मुंबई-नवी मुंबई को जोड़ेगा और इस पर प्रतिदिन 70 हजार वाहन आवागमन कर सकेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु नाम से बनाए जाने वाले इस छह लेन वाले समुद्री पुल पर वाहन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे।

कैसे बचेगा समय, पांच प्‍वाइंट्स में समझें

  • एमटीएचएल पुल के बनने से प्रदेश में एयरपोर्ट तक रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी। क्‍योंकि ये पुल प्रस्‍तावित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, जेएनपीटी पोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा राजमार्ग के साथ तेज कनेक्टिविटी देगा।
  • नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट प्रस्तावित शहर थर्ड मुंबई को भी एमटीएचएल मुंबई से जोड़ेगा।
  • एमटीएचएल के कारण सीएसएमटी से कलंबोली जंक्शन पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुहाने तक यात्रा करने में केवल 68 मिनट लगेंगे। हालांकि अभी इसमें 71 मिनट लगते हैं।
  • अभी दक्षिण मुंबई से न्यू एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस अधिसूचित क्षेत्र (NAINA) और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे तक जाने में लोगों को मोटर चालक पूर्वी फ्रीवे और सायन-पनवेल राजमार्ग से जाना पड़ता है। जबकि, एमटीएचएल से यात्रा करने में कम से कम 30-45 मिनट समय की बचत होगी।
  • ट्रांस हार्बर लिंक दक्षिण मुंबई में सेवरी से शुरू होगा, ठाणे क्रीक को पार करेगा और नवी मुंबई के सुदूर बाहरी इलाके में चिरले परसमाप्त होगा। एक बार इसके खुलने से मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा का समय 20 मिनट तक कम हो जाएगा, जिससे हर दिन इसमार्ग पर यात्रा करने वाले कई लोगों को लाभ होगा।
  • एमटीएचएल पुल मुंबई के लोगों के लिए काफी मददगार होगा। इसके कारण न सिर्फ मुंबई के लोगों का समय बचेगा बल्कि ये विकसित भारत को गति देने में भी अग्रणी भूमिका अदा करेगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .