क्या कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं बाबा?

रायपुर :छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। मंगलवार को सरगुजा संभाग में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए। इस दौरान टीएम सिंहदेव ने कई अहम खुलासे किए। सीएम भूपेश बघेल के साथ मनमुटाव की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। टीएस सिंहदेव सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से लौटे हैं।

संभागीय बैठक में टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मैं, भूपेश बघेल और राजेश तिवारी साथ थे। लेकिन सत्ता आने के बाद खबर आती हैं कि हमारे बीच मनमुटाव है, लेकिन ऐसा नहीं है। टीएस सिंह देव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

बाबा और काका में मतभेद क्यों

कांग्रेस नहीं छोड़ रहा हूं

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं कांग्रेस छोड़कर किसी भी पार्टी में नहीं जाऊंगा। टीएस सिंहदेव ने खुलासा किया कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मुझे पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दे चुका था। टीएस सिंह देव ने कहा कि बीजेपी के अलावा बाकी दल भी मुझे प्रस्ताव दे चुके हैं। सिंहदेव ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की तरफ से आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा।

किसकी आ रही है सरकार

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं जिससे भी मिलता हूं वो बोलते हैं कि कांग्रेस सरकार वापस आ रही है। लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों से भी चर्चा हुई वो सरकार की वापसी पर भरोसा नहीं दिखा रहे हैं। इन्हीं जिम्मेदार लोगों ने जिन्होंने 2018 में रमन सिंह की सरकार के हार के बारे में बताया था। सिंहदेव ने कहा कि मेरे और मुख्यमंत्री के बीच व्यावहारिक संबंध पहले की तरह हैं। कुछ लोगों को लगता है कि कुछ बिगड़ा है जिसका वो फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर से ढाई-ढाई साल सीएम की बात को स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *