प्राण-प्रतिष्ठा के बहिष्कार के बाद कांग्रेस पर मंडराया संकट?

अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं शामिल होने का फैसला कांग्रेस को गुजरात में बहुत भारी पड़ता नजर आ रहा है। पार्टी ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करके अपनी प्रदेश इकाई में खलबली मचा दी है। नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है और उनके पलायन का सिलसिला शुरू हो चुका है।

गुजरात बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मायूसी को भुनाने के लिए राज्यव्यापी अभियान भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को पार्टी ने दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से देशभर में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

कांग्रेस के नाराज नेताओं पर बीजेपी की नजर

इस दौरान भाजपा की नजर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे कांग्रेस नेताओं पर पड़ चुकी है।

कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला शुरू

मंगलवार को राजकोट जिला पंचायत में विपक्षी दल के नेता अर्जुन खटारिया अपने करीब एक हजार समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर स्थित बीजेपी दफ्तर में कमल थामने वाले कांग्रेस नेताओं में पार्टी के कई पदाधिकारी और कोऑपरेटिव में पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *