Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

कर्नाटक में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है BJP और JDS!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/12/23
in राज्य, समाचार
कर्नाटक में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है BJP और JDS!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) मिलकर कर्नाटक में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। इसके संकेत गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात से मिले हैं। इस बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, बैठक में दोनों पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव के बीच सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा हुई।

संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना सहित पार्टी के कुछ अन्य नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा की और कहा पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी और एचडी रेवन्ना से मिलकर हमेशा खुशी होती है। देश की प्रगति में देवेगौड़ा जी के अनुकरणीय योगदान को भारत बहुत महत्व देता है। विविध नीतिगत मामलों पर उनके विचार व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी होते हैं।

सितंबर में एनडीए में शामिल हो गई थी जेडीएस

कुमारस्वामी बुधवार को इन अटकलों के बीच नई दिल्ली पहुंचे। वह लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में सीट बंटवारे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद सितंबर में जद (एस) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया था। दोनों दलों के नेता तब से कहते आ रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर अभी बातचीत नहीं हुई है।

जेडीएस नहीं खोल रही पत्ते

कुमारस्वामी ने दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को कहा कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के संकेत दिए थे। कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र भी दिल्ली में हैं। इस वजह से सीट बंटवारे पर बातचीत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जद (एस) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर विजयेंद्र ने कहा कि दोनों दल गठबंधन में हैं, लेकिन जद (एस) की अपेक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे लोकसभा चुनाव में कितनी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

पहले कांग्रेस के साथ लड़ा था लोकसभा चुनाव

जद (एस) ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीतकर परचम लहराया था, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी।

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .