Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दिया कांग्रेस को बड़ा झटका!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/01/24
in राज्य, समाचार
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दिया कांग्रेस को बड़ा झटका!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। चंबल क्षेत्र से एक साथ कांग्रेस के 200 से अधिक नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व विधायक राकेश सिंह मावई के नेतृत्व में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सिंधिया महल में बीजेपी का दामन थामा है। सिंधिया अपने पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर चंबल अंचल में हैं और वह हर जिले में अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं।

बता दें, मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे राकेश मावई कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज राकेश मावई ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दिल्ली पहुंचकर राकेश मावई ने बीजेपी की सदस्यता ली। कांग्रेस यह झटका अभी झेल भी नहीं पाई थी कि सिंधिया ने राकेश मावई के माध्यम से कांग्रेस को एक बार फिर से जोरदार झटका देते हुए मुरैना के तमाम पदाधिकारी समय 228 कांग्रेसियों को बीजेपी में शामिल कर लिया है।

आज सिंधिया के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में राकेश मावई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे थे। यहां सिंधिया के समक्ष सभी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जॉइन की। बीजेपी में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में मुरैना की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संजू शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष हसनैन खान, बानमोर ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मुरैना दक्षिण के सभी सेक्टर और मुरैना उत्तर के 15 सेक्टर एवं 7 मंडल एवं जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी समेत आईटी सेल की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सूबे में फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि वह लगातार ग्वालियर चंबल में दौरे कर रहे है। सिंधिया भी चाहते हैं कि आगामी लोकसभा तक ग्वालियर चंबल अंचल में पार्टी और उनकी पकड़ मजबूत बन जाए। ग्वालियर से लोकसभा लड़ने के सवाल पर अबतक उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .