MP : ट्राला की चपेट में आया कालरी कर्मचारी, मौत

उमरिया। जिले के नौरौजाबाद अंर्तगत कंचन खदान में अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ पवन पिता भागीरथ दूत उम्र 29 वर्ष की नौरोजाबाद के विंध्या कालोनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है, कि मृतक हादसे के कुछ देर पहले विंध्या कालोनी स्थित अपने निवास से कंचन खदान के लिए दोपहिया वाहन होंडा साइन क्र. MP54MB8716 से निकला था, तभी विपरीत की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्राला की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद शव को नौरोजाबाद स्थित कालरी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्राला को जप्त कर लिया गया है, तफ्तीश की जा रही है। वहीं आज इस दर्दनाक हादसे से जोहिला एरिया में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *