Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी के प्लान में इन मु्द्दों पर फोकस!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/12/23
in राज्य, समाचार
लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी के प्लान में इन मु्द्दों पर फोकस!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सूत्रों की बात मानें तो चुनाव में पांचों सीटों पर ‘कमल’ खिलाने के लिए पार्टी ने अभी से वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय कर कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को साधने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने राज्य भर में अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत सोमवार को रुद्रपुर में आयोजित सिख युवा सम्मेलन के जरिए कर दी गई है।

इस आयोजन के बाद पार्टी की ओर से सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में छोटे- छोटे आयोजन किए जाएंगे, जिसमें, अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

हरिद्वार, यूएस नगर जिलों में इस तरह के आयोजन पर पार्टी की ओर से ज्यादा फोकस किया जाएगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में अन्य जगहों की तुलना में अल्पसंख्यक ज्यादा तादाद में रहते हैं। विदित है कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटों को रिकार्ड मतों के साथ जीतने का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में पार्टी चुनावों से पहले हर वर्ग के मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हर वर्ग तक अपनी पहुंच को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए संगठन की ओर से अल्पसंख्यकों से संपर्क बढ़ाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में सिख युवा सम्मेलन के बाद सभी जिलों के इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी को दी जिम्मेदारी

अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए न केवल पार्टी का संगठन काम कर रहा है। बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वयं यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अल्पसंख्यक सम्मेलनों में मुख्यमंत्री खुद मौजूद रहेंगे और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा अलग- अलग वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा अलग- अलग जिलों में कैबिनेट मंत्रियों को भी इन सम्मेलनों में शामिल होने को कहा गया है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .